STOCK MARKET UPDATE
👉जानिए इन कारणों से आई बाजार में तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) जैसे अधिक वेटेज वाले शेयरों और आईटी स्टॉक्स में तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज यानी शुक्रवार 31 मार्च को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। दोपहर सवा 2 बजे के करीब, बेंचमार्क सेंसेक्स 1.73 प्रतिशत या 1003 अंक बढ़कर 58,963 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 1.65 प्रतिशत या 281 अंक बढ़कर 17,362 अंक पर था। अमेरिका और यूरोप में बैंकिंग संकट के कारण भारत सहित दुनिया भर के शेयर बाजारों में पिछले कुछ दिनों में गिरावट देखने को मिली थी। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली और कंपनियों की संभावित कमजोर अर्निंग्स से भी भारतीय शेयर बाजार पर विपरीत असर पड़ा। साथ ही निवेशकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून को प्रभावित करने वाले एल नीनो को लेकर भी आशंका है, जो देश में महंगाई को बढ़ा सकता है।