Jaipur: in one eyes
नमस्कार दोस्तों ,
आज मैं आपको जयपुर के बारे में बताने जा रहा हूं इसलिए सभी लोग गौर से पढ़िए
* पत्रिका गेट
जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर स्थित पत्रिका गेट एक अनोखी कलात्मकता का प्रतीक है जो कि दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र है । लोग यहां वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी के दीवाने है।* अल्बर्ट हॉल
भारत देश के राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय के रूप में जाना जाता है। यह संग्रहालय तकरीबन डेढ़ सौ साल से भी अधिक पौराणिक माना जाता है। इस संग्रहालय को निर्मित के समय संग्रहालय बनाने के उद्देश्य से निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था। यहां पर जाने के उपरांत आप भी विश्व के कई अलग अलग देशों से लाए हुए कई चीजों का संग्रह देख सकते हैं।* आमेर महल/किला
जयपुर की अरावली पहाड़ी की चोटी पर स्थित आमेर का किला राजस्थान के महत्वपूर्ण एवं सबसे विशाल किलों में से एक है। यह किला अपनी अनूठी वास्तुशैली और शानदार संरचना के लिए मशहूर है। यह राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से भी एक है।
इसकी आर्कषक डिजाइन और भव्यता को देखते हुए इस किले को विश्व विरासत की लिस्ट में शामिल किया गया है। राजस्थान के प्रमुख आर्कषणों में से एक आमेर के किले का निर्माण राजा मान सिंह द्धारा किया गया था। हिंदू-राजपूताना वास्तुशैली से बना यह अनूठा किला समृद्ध इतिहास एवं भव्य स्थापत्य कला का नायाब नमूना है।
आशा करते हैं आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट में अपने विचार व्यक्त करे ।
" धन्यवाद"


.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें